फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ुवती से अ्श्लील हरकतें कर बनाया वीडियो, चार लोगों पर मुकदमा

ुवती से अ्श्लील हरकतें कर बनाया वीडियो, चार लोगों पर मुकदमा

Fri, 26 Apr 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
ुवती से अ्श्लील हरकतें कर बनाया वीडियो, चार लोगों पर मुकदमा
महोबा। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती से अश्लील हरकतें करते हुए युवकों ने वीडियो बना लिया। बाद में गलत काम का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे परेशान युवती ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के भाई के दोस्त का घर में आना जाना था। इस दौरान युवती उसकी बातों में आ गई। चार दिन पहले युवक ने अपने साथियों के साथ युवती से अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद युवक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम जब युवती कीरत सागर से घर लौट रही थी। तभी चारों युवकों ने उसे रोक लिया और गलत काम का दबाव बनाया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आकाश सोनी, आशू, गुफरान व शेरा के खिलाफ छेड़खानी व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed