फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   भाजपा मंडल अध्यक्ष की मारपीट से महिला मोर्चा आग बबूला

भाजपा मंडल अध्यक्ष की मारपीट से महिला मोर्चा आग बबूला

Tue, 02 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष की मारपीट से महिला मोर्चा आग बबूला

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। भाजपा महिला मोर्चा की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के साथ चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान द्वारा मारपीट किए जाने से नाराज महिला मोर्चा ने कोतवाली चरखारी में जमकर हंगामा काटा और पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर देकर लूट का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। महिला मोर्चा की पुलिस से तूतू-मैं मैं भी हुई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इमिलिया डांग की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आरती प्रजापति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पति इमिलिया गांव के पूर्व प्रधान रह चुके है। इसी गांव का रामवली यादव भी पूर्व प्रधान है, जिससे चुनावी रंजिश चल रही है। सोमवार को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आरती प्रजापति अपने पति के साथ चार पहिया वाहन से गांव आ रही थी। तभी सामने से चार पहिया वाहन से आ रहे रामवली यादव ने गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी और ग्रामीण अध्यक्ष को खींचकर मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आए पति पर भी झपट गया और उनकी सोने की चैन छीन ली।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष से अभद्रता व लूटपाट किए जाने की खबर लगते ही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष विनीत गोस्वामी के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने कोतवाली चरखारी में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और लूट का मुकदमा दर्ज किए जाने की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष की मारपीट को लेकर बवाल
-महिला पदाधिकारियों ने चरखारी थाने में जमकर काटा हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed