फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बदमाशों ने विद्युत कंपनी के साइट इंजीनियर से नगदी व लेपटॉप लूटा

बदमाशों ने विद्युत कंपनी के साइट इंजीनियर से नगदी व लेपटॉप लूटा

Tue, 22 Jan 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने विद्युत कंपनी के साइट इंजीनियर से नगदी व लेपटॉप लूटा

विज्ञापन

महोबा/श्रीनगर। कानपुर सागर हाईवे में बरा नाला के समीप कार सवार चार बदमाशों ने एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर लिमिटेड के साइट इंजीनियर को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। ओवरटेक कर बाइक रोकने के बाद बदमाशों ने कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे उसे कुछ देर लिए दिखना बंद हो गया। तब बदमाश चाकू से हमला करते हुए चार हजार की नगदी व लैपटॉप लूट ले गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जिले में एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर लिमिटेड को मीटर लगाने का ठेका मिला है। कंपनी के साइट इंजीनियर विपिन चौरसिया पुत्र केपी चौरसिया निवासी उन्नाव सोमवार की देर शाम बाइक से साइट चेक करने के लिए थाना श्रीनगर के ग्राम बरा गया था। रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय बरानाला के समीप कार सवार चार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। बदमाशों ने कर्मचारी के हेलमेट उतारते ही आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, जिससे कर्मचारी को दिखना बंद हो गया। शोर-शराबा मचाने पर कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दी। चाकू सिर में लगने से कर्मचारी घायल हो गया। तब बदमाश विपिन की जेब में पड़ी चार हजार की नगदी व लैपटॉप लूट ले गए।
विज्ञापन

घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मामले की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित ने बताया कि बरा गांव से एक किमी आगे चलने पर मारुति वेन ओवरटेक करके आगे लगा ली और आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद लैपटाप व नगदी लूट ली जबकि बाइक नहीं ले जा सके। थानाध्यक्ष श्रीनगर दिलीप मिश्रा का कहना है कि यूपी 100 की सूचना पर घटनास्थल पहुंच जांच की गई और बदमाशों की तलाश में टीम लगाई गई। पीड़ित ने अभी तक घटना की तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दयाराम विमलेश का कहना है कि एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर लिमिटेड जिले में मीटर लगाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने विद्युत कंपनी के इंजीनियर से नगदी व लैपटॉप लूटा
- कार सवार चार बदमाशों ने हाईवे में घटना को दिया अंजाम
- आंखों में पाउडर डालकर चाकू से किया हमला, यूपी 100 ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed