{"_id":"5c166d76bdec22571f1efdf1","slug":"41544973686-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा
Updated Sun, 16 Dec 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में शनिवार की रात चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को गृहस्वामी व मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। रविवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ितों ने बिना कार्रवाई किए आरोपी को छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी संतराम त्रिपाठी शनिवार की रात मकान में ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में आए चोर ने मकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन अंदर के ताले न टूटने पर कुछ नहीं ले जा सके।
इसके बाद पड़ोस के ही सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र सिंह के मकान में एक युवक चोरी की नियत से घुस गया। आहट पाकर रिटायर्ड शिक्षक की बहू मूलवती जाग गई और शोर-शराबा करना चालू कर दिया। शोरशराबा सुनकर पड़ोसी बाहर निकल आए और भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पहले तो लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे पीड़ितों ने जब युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बिना कार्रवाई के लेनदेन कर छोड़ दिया है। वह मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे। उधर कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि मामला मारपीट का है। जिसकी सूचना पर पुलिस युवक को कोतवाली लाई थी। मामले की जांच की जा रही है। वह आरोपी को थाने से छोड़े जाने की बात को नकार रहे है।
- बिना कार्रवाई किए आरोपी को कोतवाली से छोड़े जाने का आरोप