{"_id":"5ccb3834bdec2207186a4995","slug":"31556822068-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर में दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करते हुए मारपीट किए जाने और आग से जलाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी बसीर मंसूरी ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री रुखसाना की शादी कुलपहाड़ क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर निवासी शहजाद पुत्र हनीफ के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। 25 अप्रैल को पति ने मारपीट करने के बाद रुखसाना को आग से जलाकर मारने का प्रयास किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति शहजाद के खिलाफ दहेज अधिनियम, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। ब्यूरो