फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   20 plates were taken out of the solar power plant overbearing

सौर ऊर्जा प्लांट की 20 प्लेटें उखाड़ ले गए दबंग

Tue, 29 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 29 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
20 plates were taken out of the solar power plant overbearing
पु‌ल‌िस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बैंदों में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट पर धावा बोलकर दबंग 20 प्लेटें उखाड़ ले गए। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की तो दबंग दोबारा प्लांट पहुंच गए और गाली गलौज कर जानमाल की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों
विज्ञापन


की तलाश करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम बैंदों में केएम सौर्य ऊर्जा प्लांट स्थापित है। सोमवार की रात दो दबंग अपने साथियों के साथ सौर ऊर्जा प्लांट पहुंच गए और 20 प्लेटों का स्ट्रक्चर उखाड़ लिया। प्लांट में मौजूद मैनेजर सुरसानंद ने जब इसका विरोध किया तो दबंग धक्का मुक्की करते
विज्ञापन


हुए प्लेटें लेकर चले गए। मैनेजर ने थाना पनवाड़ी पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
पुलिस के वापस लौटते ही दबंग दोबारा सौर ऊर्जा प्लांट पहुंच गए और मैनेजर को गाली गलौज करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

मैनेजर ने दोबारा थाने पहुंच घटना की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मैनेजर ने बताया कि सौर्य ऊर्जा की 20 प्लेटे लगभग पांच लाख रुपये कीमत की है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अनीता चौहान का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed