फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   लेनदेन के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज

लेनदेन के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Sep 2018 10:09 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी में पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य घटना पारिवारिक विवाद को लेकर तीन लोगों को युवक को पीटकर घायल कर दिया।
ग्राम शाहपहाड़ी निवासी संजू विश्वकर्मा का गांव के ही बृजेंद्र कुमार व हरीशंकर से पैसे का लेनदेन चलता था। शुक्रवार की रात संजू ने उधार दिए गए पैसे वापस करने की बात कही, जिससे नाराज दोनों युवक ने गाली गलौज करते हुए संजू पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृजेंद्र कुमार व हरीशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियातला में घटी। यहां के निवासी सोनू पुत्र महेश्वरीदीन अहिरवार का परिजनों से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिस पर परिवार के ही तीन लोगों ने उसकी बुरी तरह मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोनू, संजू व राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को लाठी डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
- एक अन्य घटना में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट
- पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शुरू की जांच पड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed