फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   रेलवे ट्रेक में मिले युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप

रेलवे ट्रेक में मिले युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Fri, 12 Apr 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक में मिले युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बेलाताल-कुलपहाड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप बरामद शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के चाचा ने शव की शिनाख्त के बाद हत्या कर शव रेलवे ट्रेक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार को मृतक के चाचा रमाकांत ने रेलवे ट्रैक से बरामद हुए शव की शिनाख्त अपने भतीजे गौरव (18) पुत्र स्व. कृष्णकांत निवासी ग्राम सतारी कोतवाली कुलपहाड़ के रूप में की। मृतक के चाचा ने बताया कि गौरव सुबह आठ बजे घर से निकला था। वह इंटर कॉलेज में पढ़ता था। शाम तक उसके घर न लौटने पर तलाश की। आरोप है कि रंजिशन उसके भतीजे की हत्याकर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। आठ वर्ष पहले गौरव के पिता की भी हत्या की गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट होंगे। अब तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed