{"_id":"5b61f0414f1c1b07788b71ff","slug":"171533145153-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा अड़ाकर बदमाशों ने ट्रक चालक से 25 हजार लूटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा अड़ाकर बदमाशों ने ट्रक चालक से 25 हजार लूटें
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खरेला महोबा। थाना खरेला के मुहल्ला हले में बदमाशों ने एक ट्रक चालक को तमंचा अड़ाकर 25 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर ट्रक चालक को पीटने के बाद बदमाश काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। क्लीनर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल ट्रक चालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बा खरेला मुहल्ला हले निवासी टिंकू सिंह के यहां जनपद कानपुर के थाना नौबस्ता के ग्राम ओसवानपुर निवासी राजकुमार 44 पुत्र राजाराम ट्रक में ईंटा लेकर आया था। रात करीब 2 बजे जब ट्रक से श्रमिक ईंटा उतार रहे थे। इसी बीच दो बदमाशों ने पहुंचकर ट्रक चालक पर तमंचा अड़ा दिया। तमंचे की हनक पर उसकी जेब में पड़े 25 हजार रुपये छीन लिए। ट्रक चालक ने साहस दिखाते हुए विरोध जताया तो दोनों बदमाशों ने जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। इस बीच मौका पाकर क्लीनर ने थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष खरेला रजा बाबर जैदी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर दस्तक दी। पुलिस को आते देख बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भर्ती कराया है। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त की पहचान चेनू नाई पुत्र रामदेव और मुन्ना श्रोतीय के रुप में करते हुए पुलिस ने दो लोगों के विरुद्घ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लेकर दूसरे बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त पर कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट
दो दर्जन आपराधिक मुकदमें दर्ज है अभियुक्त के विरुद्घ
खरेला कस्बा में दो जुलाई को पूर्व मंत्री के पुत्र द्वारा आधा दर्जन साथियों के साथ दलित परिवार की घर में घुसकर मारपीट की वारदात में लूट का अभियुक्त चेनू नाई शामिल था। मंत्री के पुत्र के साथ आधा दर्जन से अधिक हमलावरों के विरुद्घ मुकदमा भी दर्ज कराया था। तभी से चेनू फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष आरबी जैदी के मुताबिक चेनू नाई पर मारपीट सहित अन्य जघन्य वारदातों के दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। थाना खरेला का यह सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। लूट की वारदात में पकड़ें चेनू से बरामद इसी तमंचा से फायरिंग कर दलित परिवार पर कहर ढाया था।
तमंचा अड़ाकर बदमाशों ने ट्रक चालक से 25 हजार लूटें
-मारपीट करने के बाद काफी दूर तक घसीटते ले गए बदमाश
-पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी को पकड़ा, दो पर मुकदमा