{"_id":"5cdc4d66bdec2207194b019f","slug":"161557941606-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से 13 दिन पहले युवती फांसी पर झूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी से 13 दिन पहले युवती फांसी पर झूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के सत्यनपुरा में सूने घर में एक युवती ने शादी से 13 दिन पहले घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। माता-पिता बेटी की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में गए हुुए थे। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर शाम को पहुंचे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के घर में चल रही शादी की तैयारियां धरी रह गई।
सत्यनपुरा निवासी रामदयाल उर्फ मुन्ना ने अपनी बेटी ज्योति की शादी महोबकंठ में तय की थी। 28 मई को बरात आनी थी। माता-पिता बेटी की शादी के कार्ड बांटने बाहर गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। तभी उसने बुधवार को घर पर फांसी लगा ली। फांसी के फंदे में झूलते समय उसकी जोर की आवाज निकली। जिससे पड़ोसी घर में घुसे तो युवती रस्सी के सहारे झूल रही थी।
पड़ोसियों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की शादी के लिए माता-पिता ने सारी खरीदारी करने के साथ-साथ होटल भी बुक कर लिया था। शादी को लेकर परिवार में खासा उत्साह था लेकिन अचानक बेटी की मौत के बाद हंसी-खुशी का माहौल गमगीन हो गया।