{"_id":"5aad60904f1c1bbf758b5f35","slug":"161521311888-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को ग्राम प्रधान और उसके पुत्रों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को ग्राम प्रधान और उसके पुत्रों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कोतवाली चरखारी के ग्राम बपरेथा में ग्राम प्रधान ने पुत्रों के साथ दलित दंपति को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। शोरगुल सुनकर भी आसपास के लोग बचाने की हिम्मत न जुटा सके। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। हमलावर को पकड़ने के बजाय उसको ही पुलिस रात भर कोतवाली में बैठाए रही। वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।
ग्राम बपरेथा निवासी तुलसीदास (40) पुत्र छनुआ अहिरवार ने बताया कि वह शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर में खाना खा रहा था। करीब आठ बजे ग्राम प्रधान अपने दोनों पुत्रों के साथ वहां पहुंचा और गालियां देते हुए दरवाजा खुलवाया। पट्टे के जमीन पर कब्जा करने से दूर रहने की नसीहत दी। तुलसीदास ने विरोध किया तो ग्राम प्रधान ने पिटाई शुरू कर दी। पत्नी बीच बचाव करने आई तो तीनों ने उसे भी घर के अंदर से खींचकर दरवाजे पर जमकर पीटा। पति-पत्नी गुहार लगाते रहे पर लोग उसे बचाने की हिम्मत न जुटा पाए।
विज्ञापन
उसने बताया कि किसी तरह 100 नंबर पुलिस को सूचना दी।
पुलिसकर्मी पहुंचे तो माजरा समझने के बजाय भुक्तभोगी को ही कोतवाली ले गए और रात भर बैठाए रखा। पीड़ित ने बताया कि प्रधान ने पूर्व कार्यकाल में पट्टा दिया था। इस पर वह स्वयं कब्जा लेना चाहता है। पट्टा से कब्जा न छोड़ने से प्रधान खुन्नस खाए था। दंपति की पिटाई की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। मामले पर चरखारी कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि पट्टे के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच गौरहारी चौकी प्रभारी सुनील गोयल कर रहे हैं। प्रधान का पक्ष नहीं जाना जा सका।
विज्ञापन
-पुलिस ने पीड़ित को ही रातभर बिठाया कोतवाली में, गांव में दहशत व्याप्त