फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   गैर इरादतन हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल

गैर इरादतन हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 05 Jun 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
महोबा। जिला अस्पताल में पुत्र की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट मृतक के ससुर ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजेश सोनी जिला अस्पताल में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात है। वह अस्पताल कैंपस में रहता है। इसी अस्पताल में उसका पुत्र राहुल सोनी संविदा पर कर्मचारी था। दो जून को राहुल जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लेटा था तभी पिता वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़े के दौरान खिड़की का कांच टूटकर गिर गया। जिससे पिता ने राहुल पर कांच से हमला कर दिया था। उपचार के दौरान इमरजेंसी वार्ड में राहुल मौत हो गई थी। मृतक के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा, कांस्टेबल योगेंद्र कुमार ने आरोपी राजेश सोनी रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपी को जेल भेजा है। बेटे की मौत और पिता के जेल जाने के बाद परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed