फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Mon, 03 Jun 2019 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में महोबा शहर के लोक निर्माण विभाग तिराहे के पास बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की हालत नाजुुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव निवासी राजू भदौरिया (52) पुत्र नृपत सिंह बेटे अधूरे उर्फ विक्की (22) के साथ महोबा में सूटकेस खरीदने के लिए बाइक से आ रहे थे। तभी लोक निर्माण विभाग तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो जाने के कारण दोनों बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राजपूत की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पिता की मौत और बेटे के घायल होने से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शादी वाले घर में पसरा मातम
श्रीनगर। अतरारमाफ गांव निवासी राजू भदौरिया की बेटी राधा की रविवार की रात को श्रीनगर के एक होटल से शादी थी। सोमवार को विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी दहेज में सूटकेस न होने पर राजू भदौरिया बेटे अधूरे उर्फ विक्की के साथ बाइक से महोबा सूटकेस लेने के लिए निकल पड़ा और रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटी की विदा से पहले ही पिता की मौत और भाई के घायल हो जाने की खबर मिलते ही शादी के घर में कोहराम मच गया। बाद में बेटी की विदा की गई। मृतक के शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed