फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पारिवारिक कलह बनी युवक की हत्या की वजह

पारिवारिक कलह बनी युवक की हत्या की वजह

Mon, 03 Jun 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक कलह बनी युवक की हत्या की वजह
महोबा। जिला अस्पताल में तैनात पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी घर पर पिता-पुत्र के बीच विवाद होने पर बेटा नाराज होकर जिला अस्पताल के आईसीयू कक्ष में लेट गया। इसके बाद पिता आईसीयू कक्ष में पहुंच गया और दोनों में विवाद हो गया। जिससे बेटा भड़क गया और उसने पिता की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर पिता ने बेटे पर जानलेवा हमलाकर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के 30 घंटे बाद भी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पिता-पुत्र के बीच आए दिन विवाद होने से परिवार में कलह बनी हुई थी। बेटा राहुल सोनी, पिता राजेश सोनी से अक्सर नाराज रहता था और पिता के कुछ कहने पर भड़क जाता था। जिससे दोनों के बीच आए दिन घर पर लड़ाई झगड़ा होता था। रविवार को भी घर का झगड़ा जिला अस्पताल तक पहुंच गया और आईसीयू कक्ष में पिता-पुत्र के झगड़े में बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में बिना भर्ती पर्चे के लोग अक्सर लेट जाते हैं। कुछ लोग आईसीयू कक्ष में लेटकर एसी का मजा लेते हैं। राहुल भी रविवार को घर में झगड़े के बाद आईसीयू के एसी कक्ष में लेट गया लेकिन किसी ने भी न तो उसे लेटने से रोका और न ही आपत्ति जताई। यदि जिला अस्पताल प्रशासन उसे आईसीयू कक्ष से बिना पर्चे के लेटने पर भगा देता तो घटना को टाला जा सकता था। कौन अस्पताल में भर्ती और कौन अस्पताल में बिना पर्चे के लेटा है इसकी भी कोई चेकिंग नहीं की जाती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में बिना भर्ती पर्चे के कोई नहीं लेटता है यदि कोई लेटा पाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed