{"_id":"6a99d197c71ce4da7e03457f","slug":"armed-robbery-and-assault-at-bjp-leaders-brick-kiln-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161650-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भाजपा नेता के ईंट-भट्ठे में असलहों के बल लूट और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भाजपा नेता के ईंट-भट्ठे में असलहों के बल लूट और मारपीट
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा नेता के ईंट-भट्ठे में असलहों के बल लूटपाट और मारपीट करने के आरोप में जहानाबाद पुलिस ने कानपुर के कारोबारी समेत नौ लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पक्षों के बीच पहले से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बिलारी निवासी अवधेश कुमार मिश्रा भाजपा नेता हैं। उनकी पत्नी रेखा मिश्रा बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में दोनों कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार जूही ग्रीन सिटी में रहते हैं।
अवधेश मिश्रा ने कोर्ट के माध्यम से जहानाबाद थाने में बर्रा विश्व बैंक दक्षिणी मालवीय विहार निवासी कारोबारी प्रतीक मालवीय, कहिजरी नेवादा गुयानी निवासी प्रमोद कुमार, समुवा निवासी राजा यादव, नसेनिया निवासी विवेक सिंह समेत पांच अन्य के खिलाफ लूट, मारपीट और बलवा की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अवधेश मिश्रा का कहना है कि नसेनिया स्थित उनके ईंट भट्ठे का पूर्व में प्रतीक मालवीय से एग्रीमेंट हुआ था। आरोप है कि प्रतीक बाद में एग्रीमेंट की शर्तों से पीछे हट गए। इस मामले में उन्होंने प्रतीक के खिलाफ पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसी रंजिश में दो अगस्त को प्रतीक मालवीय, प्रमोद कुमार, राजा यादव, विवेक सिंह समेत नौ लोग दो चार पहिया वाहनों से असलहों से लैस होकर ईंट भट्ठे पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने मुनीम धर्मेंद्र यादव से उनके बारे में पूछताछ की। मुनीम के कमरे में घुसकर ईंट बिक्री के 80 हजार और भट्ठे से संबंधित कागजात लूट लिए। साथ ही मुनीम और भट्ठे पर मौजूद लोगों से लात-घूंसों व बंदूक की बट से मारपीट की।
पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। वहीं प्रतीक मालवीय ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि ईंट-भट्ठे में उनका पैसा लगा है और अवधेश ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। कोर्ट के आदेश पर सरकारी कमीशन के साथ 2 अगस्त को भट्ठे पर गए थे। उनके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।