{"_id":"5ce44468bdec2207132d6dfe","slug":"155846364413-mahoba-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूटपाट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम उटियां और गहरा के बीच दुकानदार को पीटकर लाखों के जेवरात लूटे जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद करते हुए जेल भेजा है।
ग्राम उटियां निवासी दुकानदार नत्थू सोनी पुत्र रामदयाल 13 मई की शाम घर जा रहा था। तभी गहरा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना कबरई में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस घटना में जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम के साथ थाना पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाकर दीनदयाल उर्फ टिंकू पुत्र घनश्याम अहिरवार निवासी भंडरा श्रीनगर, विजय पुत्र करन सिंह निवासी सिंघनपुर बघारी व लखन पुत्र ऊदल यादव निवासी ग्राम गहरा को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूटे गए सोने चांदी के आभूषण और एक तमंचा बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। ब्यूरो