फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   गोलीकांड की घटना के 4

गोलीकांड की घटना के 4

Sun, 03 Feb 2019 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
गोलीकांड की घटना के 4
गोलीकांड की घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन

महोबा। कानपुर-सागर हाइवे में किड़ारी फाटक के समीप गैस एजेंसी मैनेजर को गोली मारकर बैग लूटे जाने के मामले में 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नही लगा सकी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।

जनपद फतेहपुर के ग्राम अमौली निवासी अजय सिंह पुत्र मुन्नी सिंह शहर के मोहल्ला गांधीनगर में रहकर कस्बा कबरई स्थित अंबे गैस एजेंसी में मैनेजर है। शुक्रवार की रात वह बाइक से महोबा लौट रहा था। तभी किड़ारी फाटक के समीप सफेद कलर की बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए अजय सिंह को गोली मार दी थी। गोली के छर्रे युवक के दोनों जांघों में लगी जिससे वह घायल हो गया था। तब बदमाश बैग में रखा लेपटाप व कागजात लूट ले गए थे। अजय सिंह को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed