फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Assault during the delivery of the statue, FIR against 14

Jaunpur News: प्रतिमा पहुंचाने के दौरान मारपीट, 14 पर प्राथमिकी

Sat, 24 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Assault during the delivery of the statue, FIR against 14
जौनपुर। चहारसू स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के पास प्रतिमा पहुंचाने के दौरान मनबढ़ो ने राघवेंद्र महेश्वरी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे उसके पिता मनोज महेश्वरी और अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। हमले में राघवेंद्र और विकास शर्मा के सिर में चोट आई है। मामले में मनोज महेश्वरी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। शहर कोतवाल अनिता सिंह ने बताया कि मंडी नसीब खां निवासी मनोज महेश्वरी का आरोप है कि 20 और 21 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब दो बजे सीताराम बर्तन वाले के पास मूर्ति पहुंची थी। इसी दौरान विष्णु गोस्वामी, रवि सोनी, शुभम मोदनवाल और ऋतिक सोनी सहित 10 अज्ञात लोग उनके बेटे राघवेंद्र महेश्वरी को पीटने लगे। आरोप है कि राघवेंद्र को बचाने के लिए विकास शर्मा, विनोद सोनी और मनोज महेश्वरी पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed