फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बेगार न करने पर छात्र को पीटा, मकान में की तोड़फोड़

बेगार न करने पर छात्र को पीटा, मकान में की तोड़फोड़

Fri, 13 Oct 2017 07:50 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
बेगार न करने पर छात्र को पीटा, मकान में की तोड़फोड़
बेगार न करने पर छात्र को पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन

मकान में रखा सामान सड़क पर फेंका, आग लगाने की कोशिश
पुलिस आरोपी को पकड़कर लाई कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
शहर के मोहल्ला मलकपुरा में दबंग ने बेगार न करने पर छात्र को पीट दिया। परिजनों द्वारा उलाहना देने पर दबंग ने मकान में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद मकान में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला मलकपुरा निवासी जयदेवी पत्नी राजू मजदूरी करती है। जयदेवी का पुत्र गोविंद कक्षा आठ में पढ़ता है। गोविंद विद्यालय से घर लौटा तभी पड़ोस में पुताई का काम कर रहे दबंग ने बाल्टी पकड़ने की बात कही। मना करने पर दबंग ने छात्र को पीट दिया परिजनों ने इसका उलहेना दिया तो दबंग बौखला गया और मकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

जयदेवी का आरोप है कि दबंग ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल उडे़लकर मकान में आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घटना से पीड़ित परिवार को हजारों की क्षति हुई है। पुलिस मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed