फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   झगड़े से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान

झगड़े से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 08 Apr 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
झगड़े से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान
गौरहारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरहारी में एक युवती ने लड़ाई झगड़े से तंग आकर रविवार को सुबह घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। छोटी बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे चचिया ससुर व चचेरी ननद ने युवती को फांसी पर लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर- शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के कोतवाली राठ के ग्राम बकरई निवासी अनुसुइया (25) की दो साल पहले जनपद महोबा के कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी में इंद्रपाल अहिरवार के साथ शादी हुई थी। अनुसुइया ने एक साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। कुछ दिनों से अनुसुइया का घर में विवाद होने लगा। रविवार को सुबह पांच बजे अनुसुइया का पति इंद्रपाल मजदूरी करने चला गया। सास और परिवार के अन्य लोग खेत में कटाई करने गए थे। तभी युवती घर में पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। घर में एक साल की बच्ची अकेली थी। बच्ची की आवाज सुनकर करीब सुबह छह बजे बगल में रह रही अनुसुइया के चचिया ससुर और चचेरी ननद पहुंच गए। आंगन का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण काफी देर चिल्लाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो दोनों लोग बगल की छत से चढ़कर उसके आंगन में उतरे और कमरे के अंदर जाकर देखा तो युवती फांसी पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed