{"_id":"5bc7577fbdec2269c41f4010","slug":"141539790719-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। बांदा-झांसी पैसेंजर ट्रेन में सवार एक यात्री की बोगी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के बजरंग नगर निवासी प्रताप नारायण (36) पुत्र जय नारायण किसी कार्य से बांदा गया था। बुधवार को वह ट्रेन से महोबा के लिए बैठा। बांदा से ट्रेन आगे बढ़ते ही प्रताप नारायण गश्त खाकर गिर गया। यह देख बोगी सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने प्रताप नारायण एक सीट पर लेटा दिया। महोबा स्टेशन में ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रताप नारायण को ट्रेन से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना को दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।