{"_id":"5baa6391867a557ed20b24b0","slug":"141537893265-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के चंगुल से भाग निकला अपहृत छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के चंगुल से भाग निकला अपहृत छात्र
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सोमवार को अपहृत किया गया छात्र अपहरणकर्ताओं के चंगुल छूटकर भाग निकला। रस्सी से दोनों हाथ बंधे होने के कारण राहगीरों ने उसके हाथ खोलकर मदद की और उसके पिता को सूचना दी। परिजन तालाब के पास बेटे को पाकर गदगद हो गए। पीड़ित के पिता ने कोतवाली चरखारी में नीतेंद्र समेत दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस घटना से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।
कस्बे के मोहल्ला रायनपुर निवासी परमलाल प्रजापति का 13 वर्षीय बेटा रोहित कक्षा 7 का छात्र है। सोमवार की शाम 4 बजे उसका रायनपुर निवासी एक मित्र नीतेंद्र उसे पार्टी में चलने की बात कहकर घर से ले गया था। रात तक रोहित के न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी और कस्बे में तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह 9 बजे अपहृत छात्र के पिता ने कोतवाली चरखारी में बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने की नीतेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। इधर नीतेंद्र अपने एक साथी के साथ रोहित को एक मकान में ले गया। रोहित ने बताया कि दोनों उसे मार डालने की बात कर रहे थे। उसके गले में रस्सी बांधकर हत्या का प्रयास भी किया, जिससे उसके गले में निशान है। थोड़ी देर बाद दोनंों लोग उसके हाथ पैर बांधकर बाहर से दरवाजा बंद करके कहीं चले गए। तभी रोहित ने किसी तरह पैरों की रस्सी खोलकर छत पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी।
बदमाशों के डर से बुरी तरह सहमा छात्र दोनों हाथ बंधे होने के बाद भी दौड़ता हुआ तालाब की तरफ भाग रहा था। तभी राहगीरों ने उससे पूछा और उसके हाथ खोल दिए। साथ ही अपहृत के पिता को मोबाइल पर सूचना दी। तभी उसके परिजन उसे अपने साथ ले गए। जहां पर रोहित ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। अपहृत के पिता परमलाल प्रजापति ने नीतेंद्र समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश यादव ने कोतवाली प्रभारी रीता सिंह के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। जहां पर मकान के अंदर आधा गड्ढा भी खुदा पाया गया। पुलिस ने मकान में बाहर से ताला लगाकर चाबी अपने कब्जे में ले ली। घटना के बाद से नीतेंद्र फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बदमाशों के चंगुल से भाग निकला अपहृत छात्र
-छात्र को उसका साथी बहला-फुसलाकर ले गया था एक घर में
-छात्र ने अपने मारे जाने की सुगबुगाहट सुनकर छत से कूदकर बचाई जान