फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   कर्ज से परेशान महिला किसान ने फांसी लगाकर दी जान

कर्ज से परेशान महिला किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 12 Jun 2017 09:07 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान महिला किसान ने फांसी लगाकर दी जान
कर्ज से परेशान महिला किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन


अजनर।

बैंक के कर्ज की अदायगी न हो पाने और पति के साहूकारों से लिए गए कर्ज से परेशान महिला किसान ने सोमवार को बरामदे में लठ्ठे से फांसी लगाकर जान दे दी। उसके ऊपर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का दो लाख और पति पर साहूकारों का तीन लाख का कर्ज था।


स्यावन गांव निवासी रामश्री (45) पत्नी चंद्रभान के पास 16 बीघा जमीन है। महिला किसान ने एक साल पहले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक अजनर से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 1.85 लाख रुपये कर्ज लिया था। जो बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गया था।
विज्ञापन


पति ने छह माह पहले भवन निर्माण और बेटे की शादी के लिए तीन लाख रुपये साहूकारों से कर्ज लिया था। इस साल फसल की अच्छी पैदावार नहीं हो सकी। इससे महिला किसान और उसका पति कर्ज की अदायगी को लेकर खासा परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से क्षुब्ध होकर महिला किसान फांसी पर झूल गई। ब्याज माफ करने की बात पर कोई तहरीर नहीं दी गई। मृतका के पति चंद्रभान ने बताया कि पिछले तीन दिनों से रामश्री कर्ज अदायगी को लेकर खासी चिंतित थी। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अनुराग चतुर्वेदी का कहना है कि महिला के नाम 16 बीघा जमीन थी इससे वह लघु सीमांत किसान की श्रेणी में नहीं आती है, जिससे उसका कर्ज माफ नहंी हो सका। बैंक मैनेजर का कहना है कि कर्ज अदायगी को लेकर उसे कोई नोटिस नहीं दिया गया था।

- महिला पर दो लाख और पति के ऊपर था तीन लाख का कर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed