फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल

Sat, 15 Jun 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक युवती की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार जनपद हमीरपुर के थाना जरिया के ग्राम अतरौली निवासी रामकिशन अपनी दो बेटियों सिमोनिया और गुड़िया को बाइक में लेकर ग्राम निसवारा जा रहा था। तभी निसवारा गांव से पहले सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। जिससे सिमोनिया (17) पुत्री रामकिशन की मौके पर मौत हो गई। जबकि गुड़िया और उसके पिता रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। गुड़िया (14) और रामकिशन की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक सवार घायल संतोषी (18) पत्नी मनोहर, संगीता (20) निवासी इटौरा राठ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कबरई प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम उटियां निवासी शिवनारायण प्रजापति अपनी पत्नी शशिकला के साथ बाइक से अपने गांव उटियां जा रही था। तभी कबरई-कुनहेटा मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गिरकर डंपर के नीचे आ गई। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed