फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत, लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत, लापरवाही का आरोप

Sat, 18 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत, लापरवाही का आरोप
महोबा। जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं का मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार को पीएचसी श्रीनगर में प्रसव के बाद एक नवजात की हालत बिगड़ गई। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम अतरारमाफ निवासी अनीता पत्नी बृजगोपाल को प्रसव पीड़ा होने पर गुुरुवार रात परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर लाए। शुक्रवार की सुबह अनीता ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। तब डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चार घंटे तक उपचार चला और मौत हो गई। मृतक के पिता बृजगोपाल ने बताया कि जिला अस्पताल आने पर बच्चे की हालत ठीक थी। कुछ देर बाद बाहर ले जाने की बात कही गई। झांसी के लिए गाड़ी का इंतजाम करने के दौरान बच्चे की मौत होने की सूचना दी गई। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने और सही जानकारी न देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने सीएमओ समेत विभागीय उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed