फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दुर्घटनाओं में छात्र समेत नौ लोग घायल, एक रेफर

दुर्घटनाओं में छात्र समेत नौ लोग घायल, एक रेफर

Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में छात्र समेत नौ लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।
जनपद बांदा निवासी रोहिल 22 पुत्र जयकरन अपने साथी जीतेंद्र 28 के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में कबरई के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कस्बा कबरई निवासी सुनील कुमार बाइक से महोबा आते समय गिरकर घायल हो गया। इसी तरह चरखारी के ग्राम छेदीमऊ निवासी कमलेश यादव 30 व प्रेमलाल बाइकों की भिडंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मामला निवासी हन्नूलाल 10 पुत्र धर्मदास शनिवार को प्राथमिक विद्यालय गया था। मध्यान अवकाश में वह समीप में लगे पेड़ पर चढ़ रहा था। तभी डाल टूटने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कानपुर सागर हाइवे में शंकर फिलिंग स्टेशन के समीप बाइक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। दुर्घटना में बाइक सवार खज्जी व उसका साथी घासीराम निवासी ग्राम ढ़डइयन व पैदल जा रहे घनश्याम कुशवाहा निवासी श्रीनगर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में छात्र समेत नौ लोग घायल, एक रेफर
- सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed