{"_id":"5bcded1fbdec22699c0c0ab8","slug":"11540222239-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने डीएम के चालक को पीटकर नगदी व सोने की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने डीएम के चालक को पीटकर नगदी व सोने की चेन लूटी
Updated Mon, 22 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। ड्यूटी पूरी होने के बाद जिलाधिकारी आवास से घर वापस लौट रहे चालक की बाइक रोककर दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। बाद में आरोपी जेब में पड़ी 5400 रुपये की नगदी व सोने की चेन लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लायी और डॉक्टरी परीक्षण कराया। डीएम के चालक के साथ हुई लूटपाट की घटना के 18 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोतवाली प्रभारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।
शहर के ऑफीसर्स कालोनी निवासी रामनरेश अहिरवार जिलाधिकारी कार्यालय में चालक के पद पर तैनात है। रविवार की रात करीब 10 बजे रामनरेश ड्यूटी पूरी होने के बाद डीएम आवास से घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में उसका साथी राजेश मिल गया। वह राजेश को छोड़ने के लिए उसके घर मोहल्ला सुभाषनगर जा रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए खड़े दबंग ने बाइक रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। डीएम का चालक बताने पर दबंग ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फोन से अपने साथी बुला लिए। साथियों ने आते ही रामनरेश की लातघूसों से बुरी तरह मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जेब में पड़ी नगदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित ने घटनास्थल से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगों की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस पीड़ित को जिला अस्पताल लायी और डॉक्टरी परीक्षण कराया। पीड़ित ने सुभाष नगर निवासी रवि विश्वकर्मा सहित पांच लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। चालक ने विभागीय अधिकारियों से पूरी घटना बताते हुए मारपीट में आईं चोटें भी दिखाई। डीएम के चालक के साथ मारपीट होने की घटना में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किया जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम के चालक को पीटकर नगदी व सोने की चेन लूटी
- सुभाषनगर के समीप बाइक को रोककर दबंगों ने घटना को दिया अंजाम
- घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस जांच में जुटी