{"_id":"5a009e994f1c1baf678b9b7c","slug":"11509990041-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में पकड़ा यूपी की 417 बोरी चावल से भरा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमपी में पकड़ा यूपी की 417 बोरी चावल से भरा ट्रक
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनकुआ/महोबा।
गरीबों के लिए आने वाले सरकारी राशन की कालाबाजारी जारी है। कोटेदार शासन से आने वाले गेहूं व चावल को मध्यप्रदेश भेज रहे हैं। सोमवार को मध्यप्रदेश के हरपालपुर में एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने यूपी के 417 बोरी चावल से भरे ट्रक को पकड़ा। साथ ही गोदान में रखे खुले चावल को जब्त कर लिया। बोरियों में उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर लगी होने पर हरपालपुर की मील भी सील कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के नौगांव रोड स्थित शिव शक्ति ट्रेडर्स दाल मील में नायब तहसीलदार परशुराम गुप्ता, कनिष्ठ खाद्य अधिकारी ऋषि शर्मा ने छापेमारी की। जहां भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश का शासकीय चावल स्टाक में बरामद हुआ। इसके अलावा एक ट्रक में लदी हुई 417 बोरियां मिली। जिसे जब्त कर ट्रक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गोदाम में करीब 200 क्विंटल खुला चावल पड़ा था। कनिष्ठ खाद्य अधिकारी ने व्यापारी के दस्तावेज देखने के बाद उसके बयान दर्ज किए और मील सील कर दी।
हरपालपुर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर है। इसलिए भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश की राशन की दुकान का चावल हरपालपुर की मीलों और वेयर हाउस में बेचा जाता है। इसके बाद व्यापारी चावल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऊंचे दामों में बाजारों में खपा देते हैं। मध्यप्रदेश के अधिकारियों का कहना है कि चावल उत्तर प्रदेश का है। इसलिए महोबा के डीएम और एसडीएम को जानकारी दी जा रही है। ताकि चावल कहां से और कैसे आया इसकी जांच कराई जाए। एसडीएम कुलपहाड़ राजेश यादव का कहना है कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। सप्लाई इंस्पेक्टर जांच के लिए गए है। उनके आने के बाद ठीक से जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
एमपी में पकड़ा यूपी का चावल भरा ट्रक
- चावल की कालाबाजारी करने वाली मिल को खाद्य अधिकारी ने किया सील
- गोदाम में रखे खुले चावल को सील कर अफसरों को दी सूचना
फोटो 06 एमएएचपी 1, 2 परिचय- जांच करते अधिकारी व बरामद हुआ बोरियों में भरा चावल।