{"_id":"5b5620c04f1c1b3b5a8b6a20","slug":"111532371136-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। युवती के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील व आपत्तिजनक फोटो व मैसेज अपलोड करने के मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की कुछ युवकों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। युवती के नाम से अश्लील मैसेज, फोटो व बीडियो अपलोड किए जाते रहे। वर्ष 2016 से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने की साजिश रची गई। जब इसकी जानकारी युवती और उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए ऐसा करने से मना किया। जिस पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। सोमवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी के पुत्र निवासी अज्ञात, कृष्णा शाह निवासी हिंद टायर गली व एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में धारा 354, 506 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी का कहना है कि उन्हें पुत्र पर मुकदमा दर्ज होने की कोई जानकारी नही है। हो सकता है कि किसी ने फर्जी तरीके से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची हो। वहीं कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में नाम सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
- युवती के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पोस्ट डालने का मामले - वर्ष 2016 से आईडी बनाकर बदनाम करने की रच रहे थे साजिश