{"_id":"5cd86d79bdec220715068223","slug":"101557687673-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मोहल्ला पिटाकपुरा में तीन दिन पहले महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने पुत्री की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला पिटाकपुरा निवासी परशुराम पुत्र गोकुल प्रसाद ने अपनी पुत्री रोशनी की शादी पांच वर्ष पहले मोहल्ले के ही राहुल उर्फ विवेक कुमार पुत्र सुभाष के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान दहेज दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। नौ मई को महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तब मामले की सूचना पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई।
मृतका के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट की जाती रही। यह बात पुत्री ने घर में बताई। एक लाख रुपये देने में असमर्थता जताने पर पुत्री की मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राहुल, ससुर सुभाष, सास आशा व देवर रोहित चौरसिया के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ सदर जटाशंकर राव कर रहे है।