{"_id":"5bad23c8867a557eb0418bff","slug":"101538073544-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर जाम लगाने वाले 75 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शन कर जाम लगाने वाले 75 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के एक इंटर कालेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा थाने के सामने कानपुर-सागर हाईवे में जाम लगाने व मारपीट करने पर थानाध्यक्ष कबरई ने 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर उमाशंकर को जांच के आदेश दिए हैं। उधर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय में चार दिन की छुट्टी कर दी है।
गौरतलब है कि कस्बे के एक कालेज की कक्षा नौ की छात्रा दस दिन पहले अपनी सहेलियों के साथ टीम में कालेज की तरफ से ग्योड़ी क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने गई थी। 17 सितंबर को ही अध्यापक राजेंद्र पटेल उसे अपनी चार पहिया गाड़ी में एकांत में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दस दिन बाद छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ थाना कबरई में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। कालेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राओं ने कानपुर-सागर हाईवे जाम कर दिया और अध्यापक की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी ने 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने अभियुक्त शिक्षक राजेंद्र पटेल की डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेज दिया और छात्रा का मेडिकल कराने के लिए महिला जिला अस्पताल भेज दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने घटना के बाद चार दिन तक की छुट्टी कर दी। अब सोमवार को विद्यालय खुलेगा। गुरुवार को वहां का माहौल शांत रहा।