फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Wed, 01 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
कबरई महोबा। थाना कबरई के ग्राम छानीकला में खेत में बागवानी के पौधे लगाते समय कनेक्शन के टूटे पड़े बिजली तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम छानीकलां निवासी मइयादीन (38) पुत्र धन्नी के पास छह बीघा भूमि थी। वह खेत में ही परिवार सहित मकान बनाकर रह रहा था। मंगलवार को किसान खेत में बागवानी के लिए महोबा से आम, अमरूद, आंवला के पौधे ले गया था। बुधवार की सुबह मइयादीन खेत पर गड्ढे खोदकर पौधे रोपित कर रहा था। तभी मकान में बिजली कनेक्शन के लिए निकले तार के टूटे पड़े होने और उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलसकर अचेत हो गया। चीख पुकार सुन परिजन और आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी गोमती ने बताया कि उसके पति ने पांच माह पूर्व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 1.16 लाख रुपये का कर्ज लिया था। उधर थानाध्यक्ष कबरई विपिन त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों को जो सहायता होगी उसे दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

इंसेट
अब गोमती पर चार बच्चों की परिवरिश का जिम्मा
पति की मौत के बाद पत्नी गोमती पर चार मासूम बच्चों की परिवरिश का जिम्मा आ गया है। मृतक के एक पुत्री क्रांति नौ व तीन पुत्र अमित सात, सुमित पांच और कृष्णा तीन है। जिनके पालन पोषण का पहाड़ पत्नी पर टूट पड़ा है। पति की मौत के बाद गोमती अपनी सुधबुध खो बैठी है। परिजन और रिश्तेदार ढाढंस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
- खेत में मकान बनाकर परिवार सहित रहता था किसान
- बागवानी के पौधे लगाते समय टूटे पड़े बिजली के तार से लगा करंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed