फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   श्रमिक दंपति के बैंक खाता से 1.15 लाख रुपये गायब

श्रमिक दंपति के बैंक खाता से 1.15 लाख रुपये गायब

Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक दंपति के बैंक खाता से 1.15 लाख रुपये गायब
खरेला महोबा। रिवई के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा ने श्रमिक दंपति के खाता में जमा 1.15 लाख की धनराशि गायब कर दी। धनराशि निकालने बैंक पहुंचा श्रमिक खाते से धनराशि नदारद देख हक्का बक्का रह गया। दंपति ने मामले को लेकर बैंक में जमकर हंगामा काटा। जमा की गई धनराशि को फर्जी तरीके से निकालने की शिकायत श्रमिक दंपति ने खरेला थाना पुलिस और बैंक के उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

ब्लाक चरखारी के ग्राम रिवई में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के सेवाक्षेत्र में थाना खरेला का ग्राम कुड़ार आता है। कुड़ार निवासी श्रमिक खिम्मा और उसकी पत्नी का बैंक में खाता कई वर्षों से संचालित है। शनिवार को खिम्मा परिवार में शादी होने के वजह से बैंक पैसा निकालने के लिए गया था। श्रमिक ने निकासी विड्राल भरकर बैंक शाखा प्रबंधक को दिया तो कंप्यूटर से खाता और धनराशि देखने के बाद मैनेजर ने खाता में बैलेंस न होने की बात बताई। इतना सुनते ही श्रमिक घबरा गया। उसने खाता में 50 हजार की धनराशि जमा होने की बात बताई। उसके साथ आई पत्नी ने भी पासबुक देकर खाता में जमा 65 हजार रुपया से धनराशि निकालने की कोशिश की तो उसके खाते से भी 65 हजार रुपया निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन

श्रमिक दंपति ने बैंक खाते से 1.15 लाख रुपये निकाल लेने को लेकर काफी देर तक हंगामा मचाया लेकिन शाखा प्रबंधक ने पूर्व में तैनात बैंक मैनेजर पर मामला टरका दिया। पीड़ित दंपति ने बैंक के उच्चाधिकारियों और थाना खरेला पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांचकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई किए जाने की मांग की। रिवई बैंक से स्थानांतरित हुए शाखा प्रबंधक के जाने के बाद पिछले माह से करीब आधा दर्जन ऐसे ही मामले प्रकाश में आने से बैंक खाताधारक खासे परेशान है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुशवाहा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। इधर मामले पर खरेला थानाध्यक्ष आरबी जैदी ने बताया कि श्रमिक दंपति के खातों से धनराशि निकाल लेने की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही ह। धनराशि कैसे और किसने निकाली यह तो बैंक में जांच के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
महिला के खाते से बैंक ने चुकाया जेठ का कर्ज
इलाहाबाद खरेला द्वारा महिला के केसीसी कार्ड की एक लाख रुपये की धनराशि मृतक जेठ के बकाया केसीसी कार्ड में समायोजित कर ली जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की। बेबा अनपढ़ महिला ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि पति और जेठ के संयुक्त खाते से केसीसी कार्ड बना था। दोनों की मृत्यु हो गई है। खेती कार्य के लिए पति के हिस्से की वारिसान दर्ज जमीन का केसीसी कार्ड बनवाया। जिसकी धनराशि निकालने के वजह जेठ के कर्ज में समायोजित कर ली है। महिला ने धनराशि वापस दिलाए जाने के बाबत न्याय की गुहार लगाई है।
श्रमिक दंपति के बैंक खाता से 1.15 लाख रुपये निकाले
-बैंक पहुंचे श्रमिक दंपति ने धनराशि नदारद देख मचाया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed