{"_id":"5a81cb324f1c1b2d068b6439","slug":"0one-killed-six-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, छह घायल
mahoba
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर/महोबा।
जिले में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और 100 डायल गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा गया। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
सोमवार को कीरतपुरा नौगांव निवासी रवि (22) पुत्र जमुना बाइक से कुलपहाड़ की ओर जा रहा था। तभी अजनर निवासी हरगोविंद (25) पुत्र किशोरी की बाइक गांव के लिंक रोड पर नौगांव की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में हरगोविंद की मौके पर मौत हो गई।
बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी जैतपुर भेजा गया। जहां से घायल रवि और मुन्ना की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टरों ने मुन्ना की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज झांसी भेज दिया। पुलिस ने मृतक हरगोविंद का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विकास खंड जैतपुर के अमानपुरा निवासी नूर मोहम्मद व बेलाताल निवासी अनिल कुमार बाइक से महोबा की तरफ जा रहे थे। तभी अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक गिर गई। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी तरफ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरवरा निवासी जितेंद्र (24) पुत्र देवीदीन बाइक से महोबा जा रहा था। तभी खड़े टेंपो से टकराकर गिर गया और घायल हो गया। समद नगर निवासी अनुसुइया छत पर चढ़ते समय जीने से गिर कर घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।