{"_id":"60ddf3548ebc3e549969a014","slug":"crime-poision-mahoba-news-mahoba-news-knp637521433","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध समेत तीन लोगों ने खाया जहर, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध समेत तीन लोगों ने खाया जहर, दो रेफर
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर वृद्ध समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव निवासी वृद्ध दुर्गा (70) ने किसी बात से नाराज होकर घर में जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। वृद्ध की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इसी तरह बिलवई गांव निवासी खेमचंद्र (22) व हमीरपुर चुंगी निवासी ध्रूराम (52) ने घर पर जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने खेमचंद्र और ध्रूराम को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। (संवाद)