फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime news

युवक ने फांसी लगा दी जान, चार महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 22 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime news
मृतक रामफल अहिरवार की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कस्बा स्थित नई बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। चार महीने में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद सम्मेलन में युवक की शादी हुई थी। समारोह स्थल से ही दुल्हन मायके चली गई थी। ससुराल नहीं आई थी। अब एक महीने के बाद दोनों के विवाह का स्वागत समारोह होना तय था, लेकिन उसके पहले ही युवक ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के झिरसहेबा गांव के डूब क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण जगदीश अहिरवार परिवार के साथ कस्बा के महोबा रोड पर नई बस्ती में दो मकान बनाकर रहने लगे। उसके चार बेटे व तीन बेटियां हैं। इनमें सबसे छोटे बेटे रामफल (21) की शादी 11 दिसंबर 2021 को कस्बा स्थित सत्ती माता मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। जयमाला के बाद दुल्हन अपने मायके चली गई थी। दोनों पक्षों ने धूमधाम से स्वागत समारोह करने के लिए 17 अप्रैल की तिथि तय की थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात रामफल ने घर में कमरे में लगी बल्ली से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिवार के अन्य लोग दूसरे मकान में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह परिजनों को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। वह स्वागत समारोह की तैयारियों में जुटे थे। उधर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के मुताबिक रामफल के खुदकुशी करने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed