फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime news

तमंचा लहराते फोटो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime news
सोशल मीडिया में असलहों का प्रदर्शन करने वाले पकड़े गए आरोपी। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। अवैध असलहों का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया में फोटो व वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। असलहों के प्रदर्शन करते छह युवक नजर आ रहे थे। मामले में अभी तीन युवकों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

श्रीनगर थानाक्षेत्र के पिपरामाफ व मध्यप्रदेश के मातौल गांव के छह युवकों की फोटो व वीडियो 20 मार्च को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें सभी युवक असलहे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वीडियो में युवक एक-दूसरे पर तमंचा तानते नजर आ रहे थे। एसपी सुधा सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीनगर थाना पुलिस को जांच व गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि नौगांव मार्ग स्थित उर्मिला बांध के पास से मोहित मिश्रा, ऋषभ तिवारी व रमन अरजरिया को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवकों के पास से 315 बोर के तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए गए है। मामले में तीन अन्य आरोपी पिपरामाफ निवासी राघवेंद्र नायक, मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के मातौल निवासी गोलू तिवारी व विक्कू तिवारी अभी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed