{"_id":"638e38aa293989558e638cd9","slug":"crime-mahoba-news-knp731953563","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरीपुरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। शहर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी हफीज उल्ला (50) बाइक से शेखूनगर निवासी महबूब (48) के साथ किसी कार्य से कबरई गए थे।
विज्ञापन
सोमवार की शाम वापस लौटते समय बरीपुरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने हफीज उल्ला को मृत घोषित कर दिया। घायल महबूब को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन