फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba Crime: Farmer shot dead in old enmity

Mahoba Crime: पुरानी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 01 Oct 2022 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mahoba Crime: Farmer shot dead in old enmity
मृतक रविंद्र यादव की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
महोबा जिले में रावतपुराखुर्द गांव में पुरानी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर प्रधान के पति व सीआरपीएफ जवान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस बल तैनात है। रावतपुराखुर्द गांव की उमा यादव प्रधान है।
विज्ञापन


उसके पति राकेश का पड़ोस के ही रविंद्र यादव (25) से पुराना विवाद चल रहा था। आरोप था कि रविंद्र के ससुराल वालों को भड़काते थे। इससे उसकी पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी। पांच दिन पहले देवी मूर्ति की स्थापना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह 10 बजे रविंद्र और उसकी मां जानकी नहाने जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी विपक्षियों ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। बचकर सड़क किनारे गिरे रविंद्र को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई बृजकिशोर ने राकेश, उसके भाई धर्मेंद्र और पिता कोमल यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश यादव सीआरपीएफ का जवान है और जम्मू कश्मीर में तैनात है। वह तीन दिन पहले गांव आया था। एसपी सुधा सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed