फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

बिजली कनेक्शन काटने गई टीम को खदेड़ा

Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत अतरारमाफ के कछियनखोड़ा में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। एक कर्मचारी द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल और काटी गई केबल छीन ली। वीडियो डिलीट कर मोबाइल लौटाया। अवर अभियंता का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

पावर हाउस श्रीनगर में तैनात अवर अभियंता जयवीर सिंह के नेतृत्व में चार लाइनमैन कछियनखोड़ा में बिजली का बकाया बिल जमा कराने के लिए शिविर लगाने गए थे। बिल जमा न करने पर लाइनमैन किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटने लगे। इससे नाराज 50 ग्रामीणों ने टीम को खदेड़ दिया। इस दौरान एक संविदाकर्मी घटना का वीडियो बनाने लगा। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने उसका मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट करने के बाद फोन लौटाया। ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम लौट गई। अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि कछियनखोड़ा में ग्रामीणों के ट्यूबवेलों के बिल बकाया हैं। इस कारण टीम कनेक्शन काटने गई थी। ग्रामीणों ने अभद्रता कर कर्मचारियों को भगा दिया। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed