{"_id":"62bc9c557cfacc7b166be9ae","slug":"crime-mahoba-news-knp704999463","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
मृतक वैभव की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कबरई। सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। स्कूटी सवार छात्र के हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आने से जान चली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांधीनगर निवासी राजकुमार गुप्ता के बड़े भाई अरविंद की बीमारी से मंगलवार को मौत हो गई थी। बड़े पापा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही राजकुमार की पुत्री अंजलि ट्रेन से महोबा आ रही थी। बहन को रेलवे स्टेशन लेने के लिए बुधवार की भोर भाई वैभव गुप्ता (18) स्कूटी से जा रहा था। तभी कीरत सागर के समीप तेज रफ्तार स्कूटी असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संत जोसफ्स स्कूल में इंटर का छात्र था। बड़े पापा की मौत से परिजन गमगीन थे। वहीं युवक की दुर्घटना में मौत होने से मातम छा गया।
कबरई संवाद के अनुसार हमीरपुर के बड़ा लेवा गांव निवासी राजकुमार नामदेव (28) एक क्रशर प्लांट में खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार की देर शाम राजकुमार खाद्यान्न सामग्री लेेने पैदल कबरई बाजार आया था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर स्टेशन मोड़ के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अरविंद की बीमारी से मौत के 24 घंटे के अंदर भतीजे वैभव की दुर्घटना में मौत होने से परिजन सुधबुध खो बैठे हैं। बुधवार को एक साथ दो अर्थियां उठने से हर आंख नम हो गई। वैभव अपने पिता राजकुमार का इकलौता पुत्र था। पड़ोसी व रिश्तेदार परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे।

मृतक राजकुमार नामदेव की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA