फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

हादसे में लोडर चालक की मौत

Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक पुष्पेंद्र साहू की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुर्राहा गांव के समीप लोडर रोककर सड़क किनारे खड़े चालक व उसके चचेरे भाई को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

श्रीनगर के भैरवगंज निवासी पुष्पेंद्र साहू (22) अपने चचेरे भाई उमेश (23) के साथ लोडर लेकर मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर गए थे। छतरपुर से लोडर में टमाटर लादकर दोनों भाई हमीरपुर के मौदहा जा रहे थे। हाईवे पर कुर्राहा गांव के समीप पानी पीने के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया और दोनों भाई आपस में बातचीत करने लगे। तभी छतरपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने खड़े लोडर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

शरीर के ऊपर से पहिया निकलने से पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घायल उमेश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुष्पेंद्र की शादी छह माह पहले गुढ़ा गांव में हुई थी। सड़क हादसे में पति की मौत होने से पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed