{"_id":"623f60a31a64646c9f7aff95","slug":"crime-mahoba-news-knp687680545","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के सुदामापुरी गांव में चोरों ने दिन दहाड़े एक किसान के घर का ताला तोड़कर 18 हजार रुपये समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। शाम को फसल काटकर खेत से घर लौटे किसान को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुदामापुरी निवासी किसान हल्के शनिवार को अपनी पत्नी प्रेमरानी के साथ मकान में ताला लगाकर खेतों में फसल काटने गया था। दोपहर के समय चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस आए।
पीड़ित हल्के ने बताया कि चोर उसकी पत्नी व दो बहुओं का जेवर ले गए हैं। करीब सात तोला सोने के आभूषण, 250 ग्राम से अधिक चांदी व नकदी गायब मिली। कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम को गांव भेजा गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।