फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

मूंगफली व्यापारी से लूट में दो गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2022 06:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
crime
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर एक सप्ताह पहले मूंगफली व्यापारी से हुई 7.93 लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा हो गया है। एसओजी व थाना श्रीनगर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो, 1.20 लाख नकद व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर के ठठेवरा गांव निवासी व्यापारी कृपाराम कुशवाहा डीसीएम चालक राजेंद्र अहिरवार के साथ दो मार्च की रात मूंगफली का दाना बेचकर बनारस से लौट रहे थे। हाईवे में सूरा चौकी के समीप बोलेरो सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 7.93 लाख रुपये लूट लिए थे। एसपी सुधा सिंह ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की थी। बुधवार रात एसओजी प्रभारी राहुल परमार व थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने टीम के साथ उर्मिल बांध गेस्ट हाउस के पास से बोलेरो सवार दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने लूट को अंजाम देने की बात कबूली।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.20 लाख की नकदी, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की। आरोपियों ने अपने नाम भूपेंद्र सिंह बुंदेला व रिंकू अहिरवार निवासीगण बजरंग कॉलोनी नौगांव, छतरपुर बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed