फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में शादी समारोह में पूड़ी बेलने के बहाने महिला को बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी को वह घर पर थी। तभी पड़ोस का ही युवक अपने घर में शादी समारोह के कार्यक्रम में पूड़ी बेलने के काम के बहाने घर ले गया। जहां कमरे में बंधक बनाकर उसने मुंह में कपड़ा ठूसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंच पति को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनय वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed