{"_id":"6161e4a88ebc3e61ef7d2e30","slug":"crime-mahoba-news-knp6573531151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने मारापीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने मारापीटा
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में बकरा न बेचने के विवाद में दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की बेरहमी से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर परिजनों को भी पीटा। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कस्बा कुलपहाड़ निवासी मनीष अहिरवार ने कोतवाली व एसपी सुधा सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कस्बे के ही कुछ लोग उसका बकरा खरीदने आए थे। उसने बकरा बेचने से मनाकर दिया।
शाम को दबंगों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर जबरन बकरा ले जाने लगे। बीच-बचाव करने आए मां, पिता, बहन व भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे डांट कर भगा दिया।