{"_id":"610985b08ebc3e88ba61bd8c","slug":"crime-mahoba-news-knp644135717","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मकान से नगदी व जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मकान से नगदी व जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव में गांधी आश्रम के पूर्व मंत्री रमेश मिश्रा के आवास पर मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोला। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर 2.60 लाख की नगदी व पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर सीओ व कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
मुढ़ारी गांव निवासी रमेश मिश्रा गांधी आश्रम में मंत्री के पद पर रह चुके हैं। इलाहाबाद-झांसी प्रखंड के गांधी आश्रम की गठित कार्यकारिणी में मंत्री पद पर उन्होंने अहम योगदान दिया। सोमवार की रात रमेेश मिश्रा घर पर अकेले थे जबकि परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। चोर रात में कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से 2.60 लाख की नगदी, नौ तोला सोने के आभूषण व 250 ग्राम चांदी के जेवरात ले गए।
मंगलवार की सुबह जब रमेेश मिश्रा की नींद खुली तो ताले टूटे व लॉकर टूटा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सीओ कुुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। कुछ दिन पहले कुलपहाड़ के सराफा व्यापारी राजू सोनी के आवास से एक करोड़ रुपये की चोरी हुई थी। जिसका पुलिस ने खुलासा तो किया लेकिन पूरा माल बरामद नहीं हो सका। कोतवाल का कहना है कि जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।