{"_id":"609ec3618ebc3ef640368fd7","slug":"crime-mahoba-news-knp628438213","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति चोरी कर रहे भाग रहे व्यक्ति को पुजारी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति चोरी कर रहे भाग रहे व्यक्ति को पुजारी ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। ग्राम मुढ़ारी के एक मंदिर से भगवान लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति को चोरी कर ले जा रहे व्यक्ति को पुजारी ने दबोच लिया और मूर्ति चोरी होने से बचा ली। इसको लेकर मंदिर के पुजारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी के हटवारा मुहाल स्थित रघुनाथ मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व गणेश जी की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां स्थापित हैं।
शुक्रवार की सुबह 11 बजे गांव का ही एक व्यक्ति मंदिर में दर्शन करने के बाद आठ किलो की लक्ष्मण की मूर्ति थैले में डालकर ले जा रहा था। तभी मंदिर परिसर में बैठे पुजारी ब्रजकिशोर ने शक ने पर उसे रोक लिया, तलाशी लेने की बात कहने पर थैले में मूंगफली होने की बात कह वह भागने लगा। तभी पुजारी ने थैला छीन लिया। खोलकर देखा तो मूर्ति निकली। पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुरोहित ब्रजकिशोर की तहरीर मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।