फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

शराब के नशे में ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 15 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के तिंदुही गांव में एक ग्रामीण ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

तिंदुही गांव निवासी रामबहादुर अहिरवार (50) शराब का लती था। जिसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। गुरुवार की रात रामबहादुर शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में परिवार के सदस्यों के सो जाने पर वह बाहर निकल गया और रात के समय खलिहान में लगे नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब परिजन खलिहान पहुंचे तो रामबहादुर का फांसी पर झूलता शव देख पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता टिरुआ अहिरवार ने बताया कि पुत्र आए दिन शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता था। रात में भी वह शराब पीकर घर आया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed