फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

बदमाशों ने आशा कार्यकर्ता से नगदी व मोबाइल लूटा

Tue, 13 Apr 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
crime
बेलाताल (महोबा)। बेेलाताल-महेबा मार्ग पर सोमवार की रात बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही आशा कार्यकर्ता से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पांच हजार रुपये नगद व मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के महेबा गांव निवासी गीता देवी आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात है। सोमवार की रात लगभग नौ बजे वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर से अपने बेटे अंकित के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव से आधा किलोमीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। अंकित की कनपटी पर तमंचा लगाकर आशा कार्यकर्ता का पर्स छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

गीता देवी ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये नगद व मोबाइल रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उधर, चौकी प्रभारी बेलाताल अनमोल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed